देश

Road Accident: बंगाल में भीषण सड़क हादसा, पुरुलिया-जमशेदपुर हाईवे पर कार और ट्रक के बीच टक्कर में झारखंड के 9 लोगों की मौत

Purulia Road Accident: पश्चिम बंगाल (West Bengal Road Accident) के पुरुलिया में भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। हादसा बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल के पास पुरुलिया-जमशेदपुर नेशनल हाईवे (Purulia-Jamshedpur National Highway) (राष्ट्रीय राजमार्ग-18) पर हुआ है। सभी शादी समारोह में शामिल होने के बाद पुरुलिया से झारखंड की ओर जा रहे थे। तभी नामशोल में उनकी बोलेरो तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई है। हादसे के बाद बोलेरो के आगे का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी नौ यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को सूचित किया गया है।

बोलेरो कार पुरुलिया से बलरामपुर की ओर जा रही थी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। चार पहिया बोलेरो कार पुरुलिया से बलरामपुर की ओर जा रही थी। उसी समय कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। कार को बचाने के चक्कर में ट्रक भी अनियंत्रित होकर बगल में धान के खेत में जा घुसा और पलट गया। सूचना मिलने पर बलरामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतकों की हुई पहचान
आठ मृतक नीमडीह थाना अंतर्गत लाकड़ी गांव के तिलाईटांड मिवासी बीरु महतो, अजय महतो, विजय महतो, स्वपन महतो, गुरुपद महतो, शशांक महतो, चित्त महतो, कृष्णा महतो है एवं एक व्यक्ति चंद्रमोहन महतो नीमडीह थाना के रघुनाथपुर निवासी है। घटना की जानकारी के बाद तिलाईटांड गांव में मातम छा गया। सभी लोग ईचागढ़ थाना के चिरुगोड़ा गांव से बराबजार थाना के अदाबना गांव बरात में गए थे। लौटने के दौरान भीषण सड़क दुर्घटना हुआ। फिलाहल पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

Related Articles

Back to top button