देश

NCR Crime News: लिव- इन रिलेशनशिप में दो की गई जान, नोएडा में युवक ने किया सुसाइड, दिल्ली में 26 वर्षीय प्रेमिका को मारा और शव को अलमारी में रख कर गायब

NCR Crime News: लिव- इन रिलेशनशिप में दो की गई जान, नोएडा में युवक ने किया सुसाइड, दिल्ली में 26 वर्षीय प्रेमिका को मारा और शव को अलमारी में रख कर गायब

NCR Crime News:उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी सोसाइटी में लिव- इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक युवक ने ‘पार्टनर’ से हुए झगड़े के बाद कथित रूप से फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने अपनी ‘लिव-इन’ साथी की हत्या करने और द्वारका के एक मकान में एक अलमारी में उसका शव छिपाने के आरोप में सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी विपल टेलर को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया और उसे दिल्ली वापस लाया जा रहा है।

यह मामला चार अप्रैल को सामने आया। एक दिन पहले ही पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि वह कुछ दिन से अपनी 26 वर्षीय बेटी से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस को महिला का शव एक अलमारी में मिला था। उसके पिता ने आरोप लगाया कि उसके ‘लिव-इन’ साथी ने उसकी हत्या की है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि गौर सिटी सोसाइटी में रहने वाले प्रशांत का अपने ‘पार्टनर’ से सोमवार को झगड़ा हो गया जिसके बाद महिला फ्लैट से कहीं चली गई। कुमार के मुताबिक, टावर के सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को बताया कि महिला यह कहकर चली गई कि प्रशांत आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा गार्ड ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन सोमवार देर रात सोसाइटी के लोगों को पता चला कि प्रशांत ने आत्महत्या कर ली है जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है तथा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अधिकारी ने बताया कि अगर इस बाबत शिकायत मिलती है तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button