देश

मध्यप्रदेश: ‘एक मां से बेटा छीनने के लिए धन्यवाद’: गर्लफ्रेंड की शादी से पहले ब्वॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी, सुसाइड के पहले प्रेमिका को भेजा मैसेज

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रेमिका (गर्लफ्रेंड) की शादी से पहले युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। फांसी के पहले प्रेमिका को मैसेज भी भेजा था।

मैसेज में लिखा था- शुक्रिया एक मां से उसका बेटा छीनने के लिए। मेरी मौत की जिम्मेदार सिर्फ तुम हो। मैं तुमसे सच्चा प्यार करता हूं और तुम मेरे साथ टाइम पास करती रही। ये मैसेज मृतक युवक विक्की नायक ने घर में फांसी लगाने के पहले लिखा था। बताया जाता है कि विक्की नायक एक लड़की से प्रेम करता था। मंगलवार को लड़की की शादी होनी थी। पुलिस जांच में विक्की नायक के मोबाइल से एक मैसेज मिला है। विक्की ने मैसेज अपनी गर्लफ्रेंड को भेजा था। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। मैसेज में लिखा…एक मां से बेटा छीनने के लिए धन्यवाद। मृतक ने अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज भी भेजता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button