छत्तीसगढ़
बलरामपुर BREAKING: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत

बलरामपुर. जिले के रामानुजगंज में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. देर रात रिंग रोड पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो का चालक वाहन को बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और फरार वाहन चालक की पतासाजी में जुट गई है. मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है.

