देश
Priyanka Gandhi First Speech in Lok Sabha: डर फैलाने वाले आज खुद भय में.लोकसभा में सरकार पर जमकर हमला कर रहीं प्रियंका

संसद के शीतकालीन सत्र के कई दिन विपक्षी सांसदों के हंगामे की भेंट चढ़ गया. इस हफ्ते के पिछले चारों दिन संसद के दोनों सदन में कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी. कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष जहां अडाणी मुद्दे पर हंगामा कर है, तो वहीं सत्ता पक्ष के सांसद कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के जॉर्ज सोरेस के साथ संबंध की बात करते हुए लगातार हंगामा कर रहे हैं.
संविधान को अंगीकार किए जाने के 75 साल पूरा होने के मौके पर आज शुक्रवार से लोकसभा में दो दिन की चर्चा शुरू हो रही है. सूत्रों के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी कल शनिवार को लोकसभा में संविधान पर दो दिवसीय बहस का जवाब देंगे. शीतकालीन सत्र के दौरान संसदीय कार्यवाही से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट के लिए लगातार पेज पर बने रहे…


