
रायपुर: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू को छत्तीसगढ़ को रेलवे की नई परियोजना के लिए 20 हजार करोड़ रुपए की सौगात देने का वादा किया है।
केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने रेलवे सुविधाएं को लेकर चर्चा की।
केन्द्रीय रेल मंत्री ने छत्तीसगढ़ की रेल सुविधाओं के लिए अनेक सौगात देने की बात कही है। रेल गाड़ियों के बंद स्टापेज को पुनः बहाल करने पर चर्चा हुई।



