छत्तीसगढ़

महानदी नाव हादसा अपडेट : एक की मौत और 6 लोग अभी भी लापता, घटना को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुःख, जिला प्रशासन को दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर। ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के सारधा गांव के पास महानदी में 40 से अधिक श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई है. इस हादसे में एक व्यक्ति की निधन हो गई है और 6 लोग लापता हैं. वहीं 45 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है. घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुःख जताया है और रायगढ़ जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं.

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के सारधा गांव के पास पत्थर सेनी मंदिर स्थित महानदी में नाव डूबने से एक व्यक्ति के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हो रही है. जबकि 45 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है. 6 अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. झारसुगुड़ा प्रशासन और रायगढ़ जिला प्रशासन के बीच सामंजस्य स्थापित हो चुका है. रायगढ़ जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दे दिए गए है. घटना स्थल पर बस की व्वस्था कर रेस्क्यू से बचाए गए लोगों को वापस खरसिया स्थित अंजोरपाली एवं अन्य गांवों में लाने की व्यवस्था कर दी गई है. मैं ईश्वर से दिवंगत के शोकासंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button