देश

Delhi LG Letter To Arvind Kejriwal: फिर छिड़ेगी दिल्ली के उप राज्यपाल और अरविन्द केजरीवाल जे बीच जंग!.. एलजी ने लिखा दो पन्नो का खत, आप खुद भी पढ़ें

नई दिल्ली: केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच एक बार फिर से जंग छिड़ने के आसार है। अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने है वही इसे पहल एलजी ने पूर्व सीएम केजरीवाल को दो पन्नों का एक खत लिखा है।अपने पत्र में एलजी ने लिखा कि, ” यमुना इस साल प्रदूषण के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। मैं व्यक्तिगत रूप से इसके लिए आपको जिम्मेदार मानूंगा, क्योंकि आपने ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर यमुना में हो रहे सफाई कार्य को रुकवाया था। मैंने आपसे बार-बार अनुरोध किया है कि आप स्वयं शहर में निकलकर स्थिति का आकलन करें। परसों भी मैंने “X” पर अपनी पोस्ट के माध्यम से आपसे रंगपुरी और कापसहेड़ा जाने का अनुरोध किया था, लेकिन इस अवसर पर भी आप स्वयं वहां नहीं गए, बल्कि आपने अपनी घोषित अस्थायी मुख्यमंत्री आतिशी को वहां भेजना उचित समझा। खैर, यह खुशी की बात है कि अब आपको अपनी जिम्मेदारियों का संज्ञान होने लगा है और दस साल बाद आपको दिल्ली की बिगड़ती हालत और लोगों की दुर्दशा और लाचारी नजर आने लगी है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं भविष्य में भी इन मुद्दों पर आपका ध्यान आकर्षित करता रहूंगा।”

Image

Related Articles

Back to top button