Road Accident News: बस की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, 5 लोगों की मौत, मध्यप्रदेश के इस जिले का रहने वाला था परिवार

करौली: Road Accident News राजस्थान के करौली में मंगलवार रात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां कार और निजी बस में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायल हो गए। कार सवार परिवार कैलादेवी से लौट रहा था। इसी दौरान उनकी कार सलेमपुर गांव के अंबेडकर छात्रावास पास टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया।मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के इंदौर से कुछ लोग कार में सवार होकर कैला देवी का दर्शन करने गए थे। ये लोग देवी का दर्शन कर के लौट रहे थे। इसी दौरान कार हादसे का शिकार हो गई। मृतकों में नयन देशमुख, मनस्बी देशमुख, प्रीति भट्ट, खुशबू देशमुख, अनीता देशमुख शामिल हैं। सभी इंदौर के मूल निवासी हैं जो वडोदरा में रह रहे थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा रात को लगभग 8 बजे सलेमपुर गांव के पास एक निजी हॉस्टल के सामने हुआ। हादसे में बस में सवार 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हादसे में कार बुरी तरह पिचक गई जिसे जेसीबी की मदद से हटाया गया।


