देश

PM Modi Video : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख.. याद करते हुए जारी किया वीडियो, जानें क्या कहा..

नई दिल्ली : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, कांग्रेस के दिग्गज नेता और मशहूर अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। डॉ. सिंह ने 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली है। डॉ. मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमार थे। केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम दर्शन करने के लिए कई दिग्गज उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।

पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत कई दिग्गज नेता उनके आवास पर पहुंचकर डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को एक याद करते हुए पीएम मोदी ने एक वीडियो जारी किया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन ने हम सभी के हृदय को गहरी पीड़ा पहुंचाई है।

उनका जाना एक राष्ट्र के रूप में भी हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। विभाजन के उस दौर में बहुत कुछ खोकर भारत आना और यहां जीवन के हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करना ये सामान्य बात नहीं है। अभावों और संघर्षों से ऊपर उठ कर कैसे ऊंचाइयों को हासिल किया जा सकता है उनका जीवन ये सीख आने वाली पीढ़ी को देता रहेगा। एक अर्थशास्त्री के रूप में उन्होंने अलग-अलग स्तर पर भारत सरकार में अनेक सेवाएं दी।

प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास और प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनका जीवन उनकी ईमानदारी और सादगी का प्रतिबिंब था। आज इस कठिन समय में मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं डॉ. मनमोहन सिंह को सभी देशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

Related Articles

Back to top button