Pravasi Bharatiya Diwas: तीन हफ्ते में देशभर के कई पर्यटकों को यात्रा कराएगी ये ट्रेन, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली: Pravasi Bharatiya Diwas पीएम मोदी आज ओडिशा के दौरे पर पहुंचे हुए है। इस दौरा पीएम मोदी ने भुवनेश्वर में आजोजित 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में ‘प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ट्रेन ने सफर शुरू किया। यह ट्रेन प्रवासी भारतीयों को तीन सप्ताह तक देशभर के कई पर्यटक और धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगी।
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ही दिनों में प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो जाएगा और मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल और माघ बिहू के त्योहार भी आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हर जगह खुशी का माहौल है। यह याद करते हुए कि 1915 में इसी दिन महात्मा गांधीजी लंबे समय तक विदेश में रहने के बाद भारत लौटे थे। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे अद्भुत समय में भारत में प्रवासी भारतीयों की उपस्थिति ने उत्सव की भावना को और बढ़ा दिया है।




