MP पहुंचे CG के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल: बोले- छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ का शराब घोटाला हुआ, वहां शराबबंदी तो नहीं हुई, कोरोना काल में घर घर पहुंचाई गई
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Capital bhopal) पहुंचे छत्तीसगढ़ विधान सभा (Chhattisgarh Legislative Assembly) के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल (Leader of Opposition Narayan Chandel) ने भूपेश सराकार पर जमकर निशाना साधा है। मोदी के जीवनी पर आधारित मोदी स्टोरी कार्यक्रम में शामिल होने पहुचे चंदेल ने भोपाल बीजेपी (BJP) कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि सीजी की भूपेश बघेल की सरकार हर मोर्चे पर असफल और विफल साबित हुई है। वहां दो हजार (2000) करोड़ का शराब घोटाला हुआ है। कहा कि यह हम नहीं कह रहे ईडी ने अपने प्रेस को नोट में जारी किया है। यह शराब घोटाला बहुत सुनियोजित हुआ है, जिसकी चर्चा पूरे देशभर में हो रही है। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में वादा किया था कि हम शराबबंदी करेंगे। शराबबंदी तो लागू नहीं हुआ मगर कोरोना काल में सरकार ने घर-घर में दारू पहुंचाई, पूरा एक रैकेट काम कर रहा है।



