देश

दिल्ली कोर्ट : कोर्ट परिसर में चली गोली, आरोपी ने महिला के उपर ताबड़तोड़ की फायरिंग, चार गोली लगी, गंभीर हालत में कराया गया भर्ती

Saket Court Firing: दिल्ली। सुबह सुबह दिल्ली की कोर्ट में एक महिला पर गोली चलने से हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आज सुबह साकेत कोर्ट की है। महिला एक मामले में गवाही के लिए कोर्ट पहुंची थी। भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में हमलावर ने चार गोलियां महिला के उपर चला दी।

जानकारी के मुताबिक, गोली चलाने वाले का नाम कामेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ बिनोट सिंह है जो एक निलंबित वकील है। आरोपी और महिला का किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आज महिला इसी सिलसिले में कोर्ट पहुंची थी। साकेत कोर्ट गेट के प्रवेश द्वार के नजदीक जैसे ही महिला पहुंची.. आरोपी ने उस पर पांच राउंड फायर कर दिया। इस घटना में महिला को चार गोली लगी है।

हमले के बाद आरोपी कोर्ट से फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। हमलावर अकेले ही कोर्ट पहुंचा था। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर दिन दहाड़े कोर्ट में शख्स हथियार लेकर कैसे पहुंच गया। कोर्ट के मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर भी है। इसके बावजूद घटना को अंजाम दिया गया। ऐसे में साकेत कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

घायल महिला की पहचान राधा (40) के रूप में हुई है। पीड़िता को दो गोलियां पेट में और एक हाथ में लगी है। महिला का इलाज मैक्स साकेत में चल रहा है। महिला के पति का नाम कामेश्वर कुमार सिंह है और उसी ने महिला पर गोलियां चलाईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button