
ओडिशा। ओडिशा के मयूरभंज इलाके से एक शर्मसार मामला सामने आया है। यहां महज 10 किलो मटन के लिए गांव के लोगों ने 2 दिनों तक बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार नहीं होने दिया। जब मृतक बुजुर्ग महिला के बेटे ने सामूहिक भोज की शर्त मानी तब जाकर ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया।
बताया जा रहा है, कि पीड़ित की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते उसने पहले 10 किलो मांस देने से इनकार कर दिया था जिसके बाद ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं थे। इतना ही नहीं ग्रामीण इतने अड़ गए कि उन्होंने दो दिनों तक महिला का अंतिम संस्कार भी नहीं होने दिया, जिसके बाद बेटे ने गांव वालो की सामूहिक भोज की शर्त मानी तब जाकर बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार किया गया।



