देश

कोलकाता के लिए रवाना किया था 21 करोड़ का माल, मिलान करने पर गायब था कुछ सामान, आरोपी धराए तो पकड़ाया 1 करोड़ 60 लाख का मोबाइल

इटावा. पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है. इटावा पुलिस ने डिजिटल कंटेनर का लॉक तोड़कर मोबाइल चोरी किए जाने के मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने 1 करोड़ 60 लाख रुपये के मोबाइल बरामद किए हैं. इटावा पुलिस के द्वारा कुछ दिन पहले डिजिटल कंटेनर का लॉक तोड़कर उसके अंदर से मोबाइल चोरी करने के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया था.

इस मामले में वादी दुर्गेश मिश्रा की ओर से थाना इकदिल पर 10 जनवरी को एक मामला दर्ज कराया गया था. जिसमें बताया गया था कि वह फर्म मेडालियन ट्रान्सलीन एलएलपी में ट्रान्सपोर्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. 29 दिसंबर को दिल्ली स्थित डिपो से माल को लोड करके कोलकाता जाने के लिये निकला था. वाहन में कुल 21 करोड़ रुपये का माल था. 31 दिसंबर को जब कोलकाता डिपो में वाहन पहुंचा तो उसमें माल का मिलान करने पर 1.75 करोड़ रुपये का माल कम पाया गया.

Related Articles

Back to top button