देश

Kailash Mansarovar Yatra 2025: पांच साल बाद फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर की यात्रा, यहां से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

नयी दिल्ली:  Kailash Mansarovar Yatra 2025 भारत ने शनिवार को जून से कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने की घोषणा की। पांच साल के अंतराल के बाद यह यात्रा होने जा रही है। यात्रा फिर से शुरू करने को भारत और चीन द्वारा संबंधों को बेहतर बनाने के प्रयासों के एक हिस्से के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि दोनों देशों ने पिछले साल अक्टूबर में एक समझौते के तहत डेमचोक और देपसांग के टकराव वाले शेष दो बिंदुओं पर सैनिकों की वापसी पूरी कर ली थी।

Kailash Mansarovar Yatra 2025 भारत की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘विदेश मंत्रालय (एमईए) द्वारा आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा जून से अगस्त 2025 के दौरान होने वाली है।’’ वर्ष 2020 के बाद से कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं हुई है

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘‘इस साल, पांच जत्थे, जिनमें से प्रत्येक में 50 यात्री शामिल हैं और 10 जत्थे, जिनमें से प्रत्येक में 50 यात्री शामिल हैं, क्रमशः उत्तराखंड राज्य से लिपुलेख दर्रे को पार करते हुए और सिक्किम राज्य से नाथू ला दर्रे को पार करते हुए कैलाश मानसरोवर यात्रा करेंगे।’’ यात्रा के लिए आवेदन संबंधित वेबसाइट पर जमा किए जा सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आवेदकों में से यात्रियों का चयन उचित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button