देश
महाकुंभ: मौनी अमावस्या ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पृथ्वी पर इससे ज्यादा भीड़ आज तक नहीं देखी गई

144 साल बाद आए महाकुंभ में करोड़ों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई है। देश के साथ-साथ विदेशों से भी भारी मात्रा में पहुंचे लोग प्रयागराज मे चल रहे महाकुंभ का हिस्सा बने।
इस महाकुंभ में काफी लोगों को फेम भी हासिल हुआ है, यहीं नहीं रोजाना कोई न कोई बड़ी हस्तियां इस महाकुंभ में स्नान कर रही है। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को हिमांशु सचदेवा के नाम से शेयर किया गया है, जिसमें लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। दरअसल ये वीडियो महाकुंभ में आई मौनी अमावस्या की है, जिसमें करोड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और आस्था की डुबकी लगाई है। वीडियो में लोग एक-दूसरे से टकराते हुए नजर आ रहे है, कई लोग स्नान करने जा रहे थे और वापिस आ रहे है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों की भीड़ नजर आ रही है।


