देश

लखनऊ क्राइम : दहेज में नहीं मिली कार तो पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, घर में खून से लथपथ मिला शव

Crime News. राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में दहेज में कार नहीं मिलने से नाराज पति ऋषि यादव ने पत्नी वर्षा के सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. एक दिन पहले घर में ही विवाहिता का खून से लथपथ लाश मिली थी. इसके बाद आरोपी पति 24 घंटे तक पुलिस को गुमराह करता रहा. अब पुलिस ने जांच में हत्या का खुलासा किया है.

बताया जा रहा है कि युवती यूपी पुलिस में भर्ती होना चाहती थी, पति इस बात का विरोध करता था. लड़की के मायके के लोगों ने नामजद एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने ने आरोपी पति ऋषि यादव से वह तमंचा भी बरामद कर लिया, जिससे गोली मारकर हत्या की गई थी.

मिली जानकारी के मुताबिक, पति ऋषि यादव ने अवैध तमंचे से अपनी पत्नी वर्षा यादव के सिर में गोली मार दी. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी में आपस में झगड़ा हुआ, जिसके बाद गुस्से में आग बबूला हुए पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button