Khan sir Video on Pakistan: भीख मांगने के लिए मजबूर हो जाएगा पाकिस्तान, अगर भारत ने ले लिया ये एक्शन, खान सर ने बताया मास्टर प्लान

नई दिल्ली: Khan sir Video on Pakistan पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश का महौल बना हुआ है। जनता मोदी सरकार से अपील कर रही है कि आतंक मचाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। हालांकि मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेते हुए सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया है और पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने अल्टीमेटम दे दिया गया है। लेकिन इस बीच फेमस टीचर खान सर ने पाकिस्तान को भीख मंगवाने का एक नया तरीका बताया है। खान सर के इस सुझाव को सोशल मीडिया पर जमकर सपोर्ट मिल रहा है। लोग #navalblockageforpakistan लगाकर पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
Khan sir Video on Pakistan दरअसल खान सर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा हे कि भारत का द्वारा सिंधु जल समझौता सस्पेंड करना या सर्जिकल स्ट्राइक करना कोई इलाज नहीं है। उन्होंने कहा, ‘सिंधु जल समझौता 1960 के तहत हम लोग सिंधु नदी तंत्र के 80% जल छोड़ देते थे, भारत ने अभी इस समझौते को सस्पेंड किया है। लेकिन सिंधु जल समझौते को सस्पेंड कर देना कोई इलाज नहीं है, क्योंकि इसके पानी को हम डाइवर्ट करके लेके कहां जाएंगे।’
खान सर ने आगे कहा कि ‘इसके लिए हमें नया बांध बनाने की जरूरत है, जब तक ये समझौता सस्पेंड है बांध बना देना चाहिए और पाकिस्तान के पूरे पानी को रोक लेना चाहिए। गर्मी में पूरा पानी रोक ले, बरसात का समय आने तक पाकिस्तान गर्मी में पूरा जल चुका होगा। जब बांध पूरा लबालब हो जाए तो बांध खोल देना चाहिए। पहले सुखा के मारो फिर पानी से क्योंकि पाकिस्तान ने इंसानियत को लांघ दिया है।’



