देश

PM Kisan 20th Installment: इन वजहों से अटक सकती है पीएम किसान की 20वीं किस्त, खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये

केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों की आर्थिक मदद और उनकी आमदनी बढ़ाने के मकसद से फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) की शुरुआत की थी.

इस योजना के जरिये किसानों को हर साल 6000 रुपये की मदद दी जाती है. इसके तहत अबतक किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त तक के पैसे आ चुके हैं. अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली 20वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment) का करोड़ों किसानों को बेसब्री से इंतजार है.

रिपोर्ट के मुताबिक, जून महीने में 2000 रुपये की अगली किस्त आने की उम्मीद है, लेकिन इस बार कई किसानों के खाते में 2000 रुपये नहीं आएंगे, भले ही उन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया हो.अगर आपने कुछ जरूरी काम पूरे नहीं किए हैं, तो पैसा आपके खाते में ट्रांसफर नहीं किया जाएगा. समय रहते इन बातों के बारे में जान लेना आपके लिए जरूरी है.

पिछली यानी 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को भेजी गई थी. सरकार हर चार महीने में एक किस्त ट्रांसफर करती है. ऐसे में किसान योजना की 20वीं किस्त (PM Kisan Yojana 20th Installment) जून के तीसरे या चौथे हफ्ते में आने की उम्मीद की जा रही है. हालांकि, किसान योजना की 20वीं किस्त (PM Kisan 20th Installment Date) किस दिन जारी होगी इसकी आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है.

पिछली बार यानी 19वीं किस्त में करीब 9 करोड़ किसानों को इसका फायदा मिला था. इस बार भी इतनी ही संख्या में किसानों को पैसा मिलने की उम्मीद है, बशर्ते उनकी जानकारी सही और अपडेट हो. लेकिन इस बार कई किसानों की किस्त रुक सकती है.

अगर आपने योजना में रजिस्ट्रेशन कर रखा है, फिर भी पैसा रुक सकता है. इस बार अगर आपकी जानकारी अपडेट नहीं है या कुछ जरूरी शर्तें पूरी नहीं की गई हैं, तो पीएम किसान की अगली किस्त (PM Kisan Next Installment) अटक सकती है. इसलिए जरूरी है कि हर जरूरी काम समय पर पूरा कर लें. नीचे जानिए कौन-कौन सी वजहें आपके पैसे को रोक सकती हैं:

सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि बिना e-KYC कोई भी पैसा नहीं भेजा जाएगा.अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं करवाई है, तो आपकी किस्त रुक सकती है. बिना e-KYC के कोई भी पेमेंट नहीं किया जाएगा. आप इसे OTP के जरिए ऑनलाइन कर सकते हैं या नजदीकी CSC सेंटर जाकर फिंगरप्रिंट के माध्यम से बायोमेट्रिक e-KYC भी करवा सकते हैं.

कई बार किस्त इसलिए नहीं आती क्योंकि बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होता, IFSC कोड गलत होता है या अकाउंट बंद हो चुका होता है.अगर आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, IFSC कोड गलत है या अकाउंट बंद हो गया है, तो ट्रांजैक्शन फेल हो जाएगा. ऐसे में किस्त आने के बावजूद पैसा आपके खाते में नहीं पहुंचेगा. इसलिए एक बार पीएम किसान पोर्टल या बैंक में जाकर अपनी बैंक डिटेल्स जरूर अपडेट करें.

पीएम किसान पोर्टल पर आपकी जमीन से जुड़े दस्तावेज अपडेट और वेरिफाई होने चाहिए. अगर आपने गलत या अधूरे दस्तावेज दिए हैं, तो नाम लिस्ट से हटाया जा सकता है और पैसा नहीं मिलेगा.जिन किसानों की जमीन से जुड़े दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड या वेरीफाई नहीं हुए हैं, उनकी भी किस्त रोकी जा सकती है. सरकार अब गलत दस्तावेज से लाभ उठाने वाले किसानों को पहचानकर लिस्ट से बाहर कर रही है.

अब सिर्फ पीएम किसान पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना काफी नहीं है. आपको राज्य सरकार की फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) में भी नाम दर्ज करवाना जरूरी है. इसके लिए आप CSC सेंटर या अपने राज्य के कृषि पोर्टल पर जाकर लॉगिन करें और फार्मर रजिस्ट्री करा लें, क्योंकि अब सिर्फ योजना में रजिस्ट्रेशन काफी नहीं है. ‘Farmer Registry’ में नाम होना जरूरी है.

कई बार किसान लिस्ट से बाहर हो जाते हैं और उन्हें पता भी नहीं चलता. ऐसे में अपनी जानकारी वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर चेक करें. ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें, राज्य-जिला चुनें और देखिए आपका नाम शामिल है या नहीं. अगर पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में आपका नाम है तो आपके खाते में 2000 रुपये की 20वीं किस्त आएगी लेकिन नाम नहीं है, तो किस्त नहीं आएगी.

अगर आप चाहते हैं कि किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत 2000 रुपये की अगली किस्त समय पर आपके खाते में आए, तो अभी से सभी जरूरी काम पूरे कर लें. e-KYC, बैंक डिटेल्स और जमीन का वेरिफिकेशन अपडेट करके ही आप निश्चिंत हो सकते हैं.इस योजना से जुड़ी अपडेट के लिए pmkisan.gov.in वेबसाइट और SMS अलर्ट्स पर नजर बनाए रखें.

अगर आपके बैंक अकाउंट में पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana 2025)का पैसा नहीं आया है या कोई दिक्कत है, तो आप pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 011-23381092 पर संपर्क करें. ये सेवाएं 24×7 किसानों की मदद के लिए उपलब्ध हैं.

Related Articles

Back to top button