देश
यूपी में जमकर बरसेंगे बादल : IMD ने जारी किया अलर्ट, खिल उठेंगे किसानों के चेहरे, जानें अपने शहर का हाल

UP Heavy Rain Alert : उत्तर प्रदेश से मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जहां, भीषण उमस से जल्द ही लोगों राहत मिलेगी। कल से मौसम विभाग ने अच्छी बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी तराई के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 55 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट है।
14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी में बारिश हुई। मेरठ, बागपत, बिजनौर, अमरोहा में भारी बारिश का अनुमान (UP Heavy Rain Alert) जताया गया है। इसके अलावा देवरिया, कानपुर देहात, कुशीनगर, कानपुर नगर, महाराजगंज, रायबरेली, अमेठी, मुजफ्फरनगर, संत कबीर नगर, सुल्तानपुर, बलिया, अंबेडकर नगर, गोरखपुर और मऊ जिले में बादल गरजने और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम जानकारों के मुताबिक बीते 24 घंटे में (UP Heavy Rain Alert) लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सयस रहा। इसके अलवा मेरठ का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 रहा। साथ ही वाराणसी का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 , गाजियाबाद का अधकितम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
