उत्तरकाशी के बाद हिमाचल में बादल फटन से तबाही, ITBP जवानों ने ऐसे बचाई 413 लोगों की जान

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना से भयंकर तबाही मची है। बड़ी संख्या में घर, रिसॉर्ट और होटल बह गए हैं। बड़ी संख्या में लोग लापता है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बादल फटा है।
किन्नौर में बादल फटने से बड़ी संख्या में लोग बाढ़ में फंस गए। ITBP की 17वीं बटालियन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और 413 से अधिक लोगों की जान बचाई है। ये सभी तीर्थयात्री थे, जो कैलाश यात्रा पर निकले थे। किन्नौर-कैलाश मार्ग पर तंगलिंग क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें कई लोग फंस गए हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Cloud bust in Kinnaur, Himachal Pradesh. Kinnaur kailash yatra suspended. #cloudbust #kailashyatra #HimachalPradesh pic.twitter.com/03VXhcZdy8
— Preeti Sompura (@sompura_preeti) August 6, 2025
बादल फटने से फंसे सैंकड़ों श्रद्धालु:
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में किन्नर कैलाश यात्रा को मंगलवार को भारी बारिश के चलते स्थगित कर दिया गया था। बादल फटने के बाद यहां सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु फंसे हुए हैं। मंगलवार का यहां पर पहाड़ों में बादल फटने के बाद दो पुल बह गए। इसके बाद आईटीबीपी ने यहां पर रेस्क्य़ू ऑपरेशन चलाय़ा है। अब तक 413 लोगों को निकाल लिया गया है। आधी रात से ही आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमें यहां पर श्रद्धालुओं को निकालने में जुटी हुई हैं।
ITBP जवानों ने ऐसे बचाई लोगों की जान:
दरअसल, तांगलिंग क्षेत्र में किन्नर कैलाश यात्रा मार्ग पर बादल फटने के कारण ट्रैक का बड़ा हिस्सा बह जाने से सैकड़ों यात्री फंस गए थे। इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) की 17वीं वाहिनी की टीम ने रस्सी आधारित ट्रैवर्स क्रॉसिंग तकनीक का प्रयोग करते हुए अब तक 413 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचा दिया है। इस बचाव अभियान में 1 गजेटेड ऑफिसर, 4 सब-ऑर्डिनेट ऑफिसर और 29 अन्य रैंकों की आईटीबीपी टीम के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 1 टीम भी सम्मिलित है।
Responding to a requisition from DC Kinnaur, #ITBP has deployed a rescue team under AC/GD Sameer with mountaineering & RRC equipment after two makeshift bridges on the Kinner Kailash Yatra route were washed away due to incessant rains, leaving several yatris stranded.#Himveers pic.twitter.com/rjatUQeTEV
— ITBP (@ITBP_official) August 6, 2025
उत्तरकाशी में भी फटा था बादल:
इससे पहले मंगलवार को उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से भयंकर तबाही मची थी। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। उनमें देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ से अचानक पानी और मलबे का सैलाब आया और चंद सेकेंड में ही तबाही मच गई। उस सैलाब में कई घर बह गए। बहुत से लोग अभी लापता हैं।


