
कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर से नशे में धुत युवकों द्वारा भगवानों का अपमान किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में तीन युवक भगवानों की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं. घटना पर हिंदू संगठनों ने आक्रोश जताया है. युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागांव स्थित ईशान वन का बताया जा रहा है. वीडियो में एक शर्टलेस युवक प्रभु श्री राम और भगवान हनुमान की प्रतिमा के साथ गलत ढंग से छेड़छाड़ करते नजर आ रहा है. कुछ देर बाद वह दोनों प्रतिमाओं पर थप्पड़ बरसाते हुए दिखाई दे रहा है. वहीं अन्य युवक भी इस कृत्य में शामिल हो जाते हैं.
हिंदू संगठनों में आक्रोश
घटना का वीडियो सामने आने के बाद हिंदू सगठनों में भारी आक्रोश फैल गया है. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है.


