CG me kaha barish ho rahi hai: प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान के साथ जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर: प्रदेश में पिछले 10 दिनों की बारिश के बाद अब पिछले दो दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर बिलासुपर में भी मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज फिर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। जिसे लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 24 व 48 घंटे में कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही जशपुर, बलरामपुर, कोरबा, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर, खैरागढ़-छुृईखदान जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
वहीं, गौरेला-पेंड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, मानपुर-मोहला व कांकेर में आरेंज अलर्ट जारी किया है। एक-दो स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश होने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में कोरबा, दर्री, कटघोरा में 110 मिमी पानी बरस गया।

