छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 11 जांबाज़ों को मिलेगा ‘पुलिस वीरता पदक 2025’, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर छत्तीसगढ़ के 11 जांबाज़ पुलिस अफसरों और कर्मियों को ‘पुलिस वीरता पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। दंतेवाड़ा के निरीक्षक संजय पोटाम को यह पदक तीसरी बार प्राप्त हो रहा है, जबकि रायपुर यातायात पुलिस के भुनेश्वर साहू भी इस सूची में शामिल हैं।

इस बार कुल 12 जिलों से अधिकारी विभिन्न कैटेगरी में चयनित हुए हैं, जिनमें दंतेवाड़ा के सबसे ज्यादा 8 अधिकारी हैं।

 वीरता पदक पाने वाले अधिकारी:

  • अंजू कुमारी (डीएसपी, कबीरधाम)

  • लालजी सिन्हा (निरीक्षक, कबीरधाम)

  • भुनेश्वर साहू (यातायात पुलिस, रायपुर)

  • संजय पोटाम (निरीक्षक, दंतेवाड़ा)

  • कमलेश मरकामदिनेश भास्करहेमला नंदूप्यारस मिंजमनोज पुनेम (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा)

  • चैतराम गुरुपंच (निरीक्षक, सुकमा)

  • शहीद बुधराम कोरसा (दंतेवाड़ा) – सम्मान उनकी पत्नी सुखमती कोरसा को दिया जाएगा।

 राष्ट्रपति का पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा):

  • महेश राम साहू (सेवानिवृत्त निरीक्षक)

  • ज्ञानेन्द्र कुमार अवस्थी (रिटायर्ड एआईजी, पीएचक्यू)

🇮🇳 भारतीय पुलिस पदक (सराहनीय सेवा):

  • अनिल कुमार कश्यप, हरिशंकर प्रताप सिंह, नरेश कुमार पैकरा

  • वली मोहम्मद शेख, समैया चिपनपल्ली, सुशील श्रीवास

  • तुलाराम चुरेंद्र, हरीश चंद्र मरकाम, सुशील चौबे

 राज्य स्तरीय पुरस्कार:

  • गुरु घासीदास पुरस्कार – मिशा सिन्हा (एसडीओपी, गरियाबंद)

  • राज्यपाल व रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार – मंजूलता राठौर (डीएसपी, रायपुर)

  • मुख्यमंत्री पुरस्कार – रागिनी मिश्रा (एसडीओपी, धमतरी)

  • शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार – रविन्द्र कुमार अनंत (निरीक्षक, बिलासपुर)

  • पुलिस महानिदेशक पुरस्कार – नर्मदा कोठारी (प्रधान आरक्षक, बालोद)

यह सम्मान उन पुलिस कर्मियों को समर्पित है, जिन्होंने साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना से राज्य व देश की सुरक्षा में अनुकरणीय योगदान दिया है।

Related Articles

Back to top button