छत्तीसगढ़

रायपुर में खुले में मीट बिक्री पर लगेगी रोक, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नगर निगम की 4 घंटे तक ली समीक्षा बैठक

रायपुर। राजधानी के सर्वांगीण विकास और नागरिक सुविधाओं के स्थायी समाधान के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को नगर निगम की 4 घंटे लंबी मैराथन बैठक ली। बैठक में शहर की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को बरकरार रखते हुए रायपुर को आधुनिक, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया।

 प्रमुख निर्देश और निर्णय:

 खुले में मीट बिक्री पर प्रतिबंध

  • शहर की स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों को ध्यान में रखते हुए खुले में मांस बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने का निर्णय।

  • मानक स्लॉटर हाउस की स्थापना के निर्देश।

 अवैध निर्माणों पर सख्ती

  • बिना अनुमति की कॉलोनियों और अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश।

  • सांसद ने कहा, “यह केवल सौंदर्य का नहीं, नागरिक सुरक्षा का भी मामला है।”

 सड़क व नाले एक साथ प्लान हों

  • बारिश में जलभराव और गर्मी में जल संकट की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नालियां, पाइपलाइन और सड़क का एक साथ सर्वे कर योजना बनाने को कहा गया।

  • योजना अगले 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बने।

 टैक्स विवाद का हल – वन टाइम सेटलमेंट स्कीम

  • निगम टैक्स विवादों के समाधान के लिए ‘वन टाइम सेटलमेंट स्कीम’ लागू करने के निर्देश।

  • नागरिक एकमुश्त राशि देकर टैक्स विवाद से मुक्त होंगे, और निगम को भी तत्काल राजस्व मिलेगा।

 जोन स्तर पर बढ़े अधिकार

  • सांसद ने कहा कि जोन कार्यालयों को 20 लाख रुपये तक के टेंडर जारी करने की अनुमति मिले।

  • पार्षदों को छोटी समस्याओं के लिए मुख्यालय न आना पड़े।

 फुटपाथ व सड़क पर अतिक्रमण पर सख्ती

  • सड़क और फुटपाथ अतिक्रमण पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई के निर्देश।

  • त्योहारी सीजन के लिए सफाई, रोशनी, सुरक्षा और यातायात पर अभी से तैयारी।


🗣️ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने क्या कहा?

“नगर निगम का कार्य जनता को मूलभूत सुविधाएं देना है, राजस्व कमाना नहीं। योजनाएं आज की नहीं, भविष्य की सोच के साथ बनें। वार्ड मजबूत होंगे, तभी रायपुर शहर मजबूत बनेगा।”

Related Articles

Back to top button