छत्तीसगढ़

रायगढ़  पुलिस की बड़ी सफलता: ट्रेलर लूटकांड का चौंकाने वाला खुलासा! सिर्फ 24 घंटे में पुलिस ने पकड़े 7 आरोपी, बरामद संपत्ति 1.56 करोड़ की

रायगढ़। जिले में हाल ही में हुई ट्रेलर लूटकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे में भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के कुशल नेतृत्व में तमनार पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 1.56 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है।

मई 2025 में एसबीआई कोरबा शाखा से चार ट्रेलर वाहन खरीदने वाले प्रार्थी संजय पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 अगस्त की रात ट्रेलर क्रमांक CG 12 BQ 0371 को तमनार क्षेत्र के हुकराडीपा के पास से बदमाशों ने लूट लिया। साथ ही ट्रेलर चालक एम.डी. जुबेर और अन्य ड्राइवरों से मारपीट कर उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए गए।

जांच में मुख्य षड्यंत्रकारी के रूप में पूर्व वाहन स्वामी अमन गोस्वामी की पहचान हुई। तमनार पुलिस ने नाकेबंदी और दबिश के दौरान ओडिशा के हमीरपुर में खेत से चार ट्रेलर वाहन बरामद किए। आरोपियों की संख्या बढ़ने पर धारा 310 (2) BNS भी लगाई गई।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

  1. अमन गोस्वामी, कोरबा

  2. नारद गोस्वामी, कोरबा

  3. जितेन्द्र गिरी, सुंदरगढ़ (ओडिशा)

  4. मनीष प्रकाश केंवट, जांजगीर-चांपा

  5. लेखराम केंवट, जांजगीर-चांपा

  6. रामरतन पटेल, जांजगीर-चांपा

  7. कुंजराम पटेल, जांजगीर-चांपा

दो अन्य आरोपियों की अभी तलाश जारी है।

बरामद संपत्ति:

  • 4 ट्रेलर वाहन — ₹1,50,00,000

  • 4 मोबाइल फोन — ₹24,000

  • 1 स्विफ्ट डिजायर कार (CG 12 AP 1298) — ₹6,00,000
    कुल मिलाकर 1 करोड़ 56 लाख 24 हजार रुपये से अधिक की कीमत।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने कहा कि यह कार्रवाई जिले में कानून व्यवस्था की मजबूती और अपराधों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related Articles

Back to top button