शराब घोटाले की कड़ियाँ खुलीं, आज ED कोर्ट में पेश होंगे चैतन्य बघेल—क्या आएंगे नए खुलासे?

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को आज शाम 4 बजे ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा। शराब घोटाला मामले में उनकी कस्टोडियल रिमांड आज समाप्त हो रही है, जबकि ईडी ने कोर्ट से पांच दिन की अतिरिक्त रिमांड की मांग की थी। जांच एजेंसी का दावा है कि मामले में नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं, जिसके लिए पूछताछ जरूरी है।
चैतन्य बघेल पर गंभीर आरोप
ईडी की जांच में सामने आया है कि शराब कारोबारी लक्ष्मी नारायण बंसल (पप्पू) ने ईओडब्ल्यू को बयान दिया कि उसने और चैतन्य बघेल ने मिलकर 1000 करोड़ से अधिक की रकम को हैंडल किया। यह कैश अनवर ढेबर से लेकर दीपेन चावड़ा, और बाद में राम गोपाल अग्रवाल तक पहुंचाया गया।
100 करोड़ की नकद राशि का हवाला
चैतन्य के निर्देश पर 1000 करोड़ में से 100 करोड़ नकद केके श्रीवास्तव को दिया गया। पप्पू बंसल ने स्वीकार किया है कि उसे तीन महीनों में इस घोटाले से 136 करोड़ रुपए मिले। अनवर ढेबर और नीतेश पुरोहित के बीच हुई चैट से भी इस बात की पुष्टि हुई है।
निवेश का सवाल
ईडी ने चैतन्य बघेल के विट्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट (बघेल डेवलपर्स) में इस घोटाले के पैसे के निवेश के सबूत भी जुटाए हैं। अकाउंटेंट के ठिकानों पर छापेमारी कर रिकॉर्ड जब्त किए गए। प्रोजेक्ट कंसल्टेंट राजेन्द्र जैन ने बताया कि वास्तविक खर्च 13-15 करोड़ था, जबकि रिकॉर्ड में केवल 7.14 करोड़ दिखाया गया। इसके अलावा, कंपनी ने 4.2 करोड़ कैश भी एक ठेकेदार को दिया, जो रिकॉर्ड में नहीं दिखाया गया।
क्या होगा आज कोर्ट में?
क्या चैतन्य बघेल की पूछताछ में और नए तथ्य सामने आएंगे? क्या ईडी की गिरफ्तारी और रिमांड की अवधि बढ़ेगी?
जांच की गुत्थी जल्द सुलझेगी या फिर घोटाले के और भी बड़े राज़ खुलेंगे?
पूरा अपडेट पाने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
