छत्तीसगढ़

‘मुगालते में है भाजपा, छत्तीसगढ़ में बनेगी कांग्रेस की सरकार…’, मतगणना से पहले विकास उपाध्याय ने दिया बड़ा बयान

रायपुर। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मिंजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। अब इंतजार है तो सिर्फ 3 दिसंबर का जिस दिन मतगणना की जाएगी। वहीं, पांचों राज्यों के चुनाव पूर्ण होने के बाद एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। महा EXIT POLL में दिखाए गए अलग-अलग आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस और भाजपा दोनों को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसी बीच खबर सामने आई है, कि मतगणना से पहले विधायक विकास उपाध्याय भगवान के दर्शन करेंगे।

कांग्रेस की जीत के लिए मतगणना से पहले विधायक विकास उपाध्याय भगवान के दर्शन करने राजीव लोचन मंदिर के लिए रवाना हुए है। अपने दौरे को लेकर उन्होंने कहा, कि वो राजीव लोचन जाकर भगवान से प्रार्थना करेंगे। कांग्रेस की जीत की मांग होगी। सबको न्याय मिले, रोजगार मिले, भगवान भी यही चाहते हैं। वहीं, प्रत्याशियों के दिल्ली रवानगी की चर्चाओं पर विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि इस बात की जानकारी मुझे नहीं है। मगर, विपक्ष पार्टी के लोग ऐसी बातें कर सकते हैं।

विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बहुत मेहनत से एक परिवार के रूप में चुनाव लड़ा है। सभी अपने-अपने साथी और कार्यकर्ताओं के साथ हैं। लगातार सबकी बातचीत हो रही है। सभी को 3 दिसंबर के परिणामों का इंतजार है। वहीं, मतगणना को लेकर भाजपा नेताओं के बयान पर विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, कि कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। कांग्रेस की सरकार बनेगी, लोग चर्चा कर रहे। भाजपा मुगालते में है।

सीएम भूपेश ने कहा हैं चौकाने वाले परिणाम आएंगे। भाजपा के बड़े नेताओ की रिपोर्ट अच्छी नहीं है।ऑपरेशन लोटस को लेकर विकास उपाध्याय ने कहा, कि कांग्रेस ने सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ी, तब जाकर कांग्रेस की सरकार बनी है। हमने लाठियां खाई, जेल भी गए। चाहे ऑपरेशन लोटस हो या कोई भी ऑपरेशन आ जाए, जनता ने जिन पर विश्वास किया जनता ने जहां मुहर लगा दी उन्ही की सरकार बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button