छत्तीसगढ़

कोरबा में नया गर्ल्स हॉस्टल शुरू… मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, बेटियों के बेहतर भविष्य की रखी नींव

डीएमएफ राशि से बने छात्रावास का शुभारंभ, छात्राओं को मिलेगी सुरक्षित व बेहतर पढ़ाई की सुविधा


कोरबा। शासकीय इंजीनियर विश्वेसरैया स्नाकोत्तर महाविद्यालय परिसर कोरबा में वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कन्या छात्रावास शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान 100 व 50 सीटर ई. व्ही. पीजी कॉलेज छात्रावास एवं शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के 100 सीटर छात्रावास का जीर्णोद्धार कर संचालन की शुरुआत की गई।

मंत्री देवांगन ने कहा कि छात्रावास संचालन से दूर-दराज़ की छात्राओं को पढ़ाई में सुविधा मिलेगी। इससे उनकी समय और धन दोनों की बचत होगी और पढ़ाई रुचिकर बनेगी। खास बात यह है कि छात्रावास रियायती दरों पर संचालित होगा और अति पिछड़ा वर्ग की असक्षम छात्राओं का खर्च डीएमएफ से जिला प्रशासन उठाएगा

उन्होंने जोर देकर कहा – “आज की बेटियां कल का भविष्य हैं। एक बेटी के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित बनता है।” मंत्री ने छात्रावास में सुरक्षा, स्ट्रीट लाइट और अन्य आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने की बात कही।

विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल और महापौर संजू देवी राजपूत ने भी पहल की सराहना की और कहा कि लंबे समय से छात्राओं के लिए हॉस्टल की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हुई है।

कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि इस सत्र से ही हॉस्टल संचालन का कार्य शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था, ताकि छात्राएं समय रहते इसका लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पहाड़ी कोरवा वर्ग की महिला कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर नियुक्ति पाने वाली महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री लखन लाल देवांगन और जिला प्रशासन को रोजगार देकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाने हेतु धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button