सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति: CM साय और राज्यपाल डेका ने शपथ समारोह में दी शुभकामनाएं
एनडीए उम्मीदवार ने बी सुदर्शन रेड्डी को हराया, विपक्ष में क्रॉस वोटिंग से दिखी दरार, कुल 452 वोट हासिल किए

रायपुर/नई दिल्ली। भारत के नए उपराष्ट्रपति के तौर पर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को शपथ ली। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय और राज्यपाल मंगूभाई डेका भी समारोह में उपस्थित रहे और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
राधाकृष्णन ने अपने प्रतिद्वंद्वी, इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को बड़े अंतर से हराया। कुल 767 वोटों में से 452 वोट राधाकृष्णन के पक्ष में पड़े, जबकि रेड्डी को केवल 300 वोट मिले।
🗳️ क्रॉस वोटिंग और विपक्ष में दरार
मतदान के आंकड़े बताते हैं कि कुछ विपक्षी सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की, जिससे विपक्षी खेमे में स्पष्ट दरार दिखाई दी। हालांकि चुनाव से पहले ही राधाकृष्णन की जीत सुनिश्चित मानी जा रही थी।
📌 इस्तीफा और चुनाव का कारण
उपराष्ट्रपति का पद तब खाली हुआ जब जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक इस्तीफ़ा दे दिया। राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद गुरुवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से भी इस्तीफ़ा दे दिया था।


