देश

PM मोदी बर्थडे स्पेशल: 2014 से 2025 तक… कभी मां का आशीर्वाद, कभी चीतों की वापसी, तो अब 75वें साल पर ‘MITRA पार्क’ की सौगात!

नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन उनकी एक खास पहचान है—वो कभी भी अपने जन्मदिन को केवल जश्न तक सीमित नहीं रखते। बल्कि हर बार इसे किसी नई शुरुआत, बड़े फैसले या राष्ट्रहित के संकल्प के साथ जोड़ते हैं। सत्ता संभालने के बाद से अब तक हर साल उनका जन्मदिन देश के लिए किसी तोहफे से कम नहीं रहा।


मां का आशीर्वाद और सेवा का संकल्प (2014–2017)

  • 2014 (64वां जन्मदिन): पीएम बनने के बाद पहला जन्मदिन मां हीराबेन के साथ मनाया। मां से मिले 5001 रुपये को उन्होंने जम्मू-कश्मीर राहत कोष में दान कर दिया। देशभर में ‘सेवा सप्ताह’ और स्वच्छता अभियान चले।

  • 2016 (66वां जन्मदिन): फिर से मां का आशीर्वाद लिया और दिव्यांगजनों के शिविर में शामिल हुए। 4817 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

  • 2017 (67वां जन्मदिन): नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध का उद्घाटन किया। बीजेपी ने इस दिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया।


विकास और पर्यावरण का संदेश (2015–2019)

  • 2015 (65वां जन्मदिन): दिल्ली में शौर्यांजलि प्रदर्शनी में हिस्सा लिया।

  • 2018 (68वां जन्मदिन): वाराणसी में बच्चों से मिले, काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की और 600 करोड़ की योजनाओं का ऐलान किया।

  • 2019 (69वां जन्मदिन): स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और सरदार सरोवर बांध का दौरा किया। मां के साथ भोजन भी किया।


कोरोना काल और जन्मदिन का नया रूप (2020–2021)

  • 2020 (70वां जन्मदिन): महामारी के कारण कोई बड़ा आयोजन नहीं हुआ। बीजेपी ने दिव्यांगजनों को उपकरण बांटे और अस्पतालों में प्लाज्मा डोनेशन कैंप आयोजित किए।

  • 2021 (71वां जन्मदिन): वर्चुअल बधाइयाँ मिलीं। इसी दिन भारत ने ढाई करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगाकर रिकॉर्ड बनाया।


नए संकल्प और वैश्विक संदेश (2022–2024)

  • 2022 (72वां जन्मदिन): नामीबिया से लाए गए 8 चीते कूनो नेशनल पार्क में छोड़े—ये दिन इतिहास में दर्ज हुआ।

  • 2023 (73वां जन्मदिन): ‘यशोभूमि’ कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया और ‘विश्वकर्मा योजना’ लॉन्च की।

  • 2024 (74वां जन्मदिन): सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर ओडिशा में ‘सुभद्रा योजना’ शुरू की और आवास योजना लाभार्थियों से बातचीत की।


मोदी @75: टेक्सटाइल हब की दिशा में बड़ा कदम (2025)

अब, 75वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के धार जिले में हैं, जहां वे PM MITRA पार्क का शिलान्यास करेंगे। यह प्रोजेक्ट देश को टेक्सटाइल हब बनाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।


👉 साफ है कि नरेंद्र मोदी के जन्मदिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि देशहित, विकास और नई शुरुआतों का प्रतीक बन चुके हैं।

Related Articles

Back to top button