IPS officers Transfer Latest News : बड़े पैमानें पर हुआ IPS अफसरों का फेरबदल.. गृह विभाग ने जारी किया आदेश, यहां देखें सूची

पटना: लगातार IAS और IPS अफसरों के तबादलों का दौर जारी है। बिहार में एक बार फिर बड़े पैमाने पर फेरबदल देखा गया है। बिहार सरकार ने 11 डीएसपी का तबादला किया है। इसको लेकर गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। ट्रांसफर किये गये डीएसपी की सूची में अमित कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, राहुल सिंहम और प्रदीप कुमार सहित कई नाम शामिल हैं।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला
इमामगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार को पुलिस उपाधीक्षक यातायात पटना की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक यातायात नालंदा सुनील कुमार सिंह को राजगीर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इमामगंज बनाया गया है। राजगीर में पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार को मोहनिया का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। पीरो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल सिंह को एसटीएफ में डीएसपी बनाया गया है। पुलिस उपाधीक्षक सीआईडी कृष्ण कुमार सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पीरो की जिम्मेदारी दी गई है।
अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
गया में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था खुर्शीद आलम को नालंदा का यातायात पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। मोहनिया में पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार को विशेष सशस्त्र पुलिस 16 में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे फिरोज आलम को पुलिस उपाधीक्षक ईआरएसएस बनाया गया है।सीआईडी के पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश सिंह को गया में विधि व्यवस्था का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र प्रसाद महतो को विशेष निगरानी इकाई में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।


