छत्तीसगढ़

Raipur News: देर रात होटल-कैफे चलाने वाले 11 गिरफ्तार, 50 से ज्यादा संचालकों को नोटिस जारी

वीआईपी रोड और आसपास अवैध गतिविधियों पर पुलिस ने कड़ा एक्शन, नियम उल्लंघन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रायपुर। राजधानी के वीआईपी रोड और आसपास होटल, बार और कैफे संचालकों के खिलाफ पुलिस ने देर रात विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने आधी रात के बाद 11 संचालक और मैनेजरों को गिरफ्तार किया, जो आधा दर्जन संस्थानों से जुड़े बताए गए हैं।

नोटिस जारी

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर 50 से ज्यादा होटल, ढाबा और फार्म हाउस संचालकों को नोटिस जारी किया गया। नोटिस में उन्हें अवैध नशा परोसने, गुमाश्ता एक्ट उल्लंघन और नो पार्किंग एरिया में गाड़ियों को खड़ा करवाने जैसी गतिविधियों से बचने और नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। नोटिस उल्लंघन होने पर आगामी दिनों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गुमाश्ता लाइसेंस पर कार्रवाई

पुलिस ने गुमाश्ता एक्ट का उल्लंघन पाए जाने पर पूर्व में डेढ़ दर्जन संस्थानों का लाइसेंस निरस्त करने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन को पत्र भी लिखा था। जांच में कई बारों और क्लबों में अवैध रूप से नशे का सामान परोसे जाने की आशंका मिली।

गिरफ्तार आरोपी

शनिवार रात जांच के बाद रविवार को वीआईपी रोड और अन्य क्षेत्रों से गिरफ्तार किए गए आरोपी हैं:

  • एफएमएप कैफे: किशोर लोहिरा, सन्नी नागपाल, हिमांशु नागपाल

  • 007 कैफे वीआईपी रोड: आदित्य गुप्ता, मंगल यादव, अभिषेक श्रीवास्तव

  • चाट डी हट्टी मरीन ड्राइव: एश्वर्य बाघ

  • मोमो मैजिक मरीन ड्राइव: विनोद तामंग

  • अग्रसेन चौक मंडल पान पैलेस: समीर मंडल

  • अतरंगी पान पैलेस लभांडीह: ऋषभ मोटवानी

इन सभी को पुलिस ने घंटों थाने में रखा और उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

कोर्ट के आदेश पर जेल

दो बार की समझाइश के बावजूद 12 बजे के बाद कैफे चलाने वाले आदित्य गुप्ता, मंगल यादव और अभिषेक श्रीवास्तव को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button