छत्तीसगढ़

Karwa Chauth 2023 Weather: करवा चौथ पर बादलों ने जमाया डेरा, प्रदेश के कई स्थानों पर आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, जानिए चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2023 Weather Update: आज देशभर में करवाी चौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र तो वहीं, कुवारी लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति हेतु इस दिन व्रत रखती हैं। व्रत रखने वाली महिलाएं करवा चौथ की रात चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं और उसकी पूजा करती हैं, उसके बाद ही व्रत पूरा माना जाता है। इस व्रत में चंद्रमा का विशेष महत्व है, इसलिए करवा चौथ पर चांद के निकलने का इंतजार सभी को रहता है। लेकिन, बदलता मौसम व्रत रखने वाली महिलाओं की चिंता बढ़ा सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती बादलों का आंशिक असर बुधवार को चंद्रोदय के समय भी बने रहने की संभावना है। शाम के समय यदि हवा की दिशा में बदलाव नहीं हुआ, तो बुधवार को शेखावाटी सहित प्रदेशभर में कई स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस वजह से चंद्रोदय के दर्शन में भी देरी हो सकती है। हालांकि रात के समय आंशिक रूप से बादलों का दबाव बढ़ने से न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button