छत्तीसगढ़

CG ALERT: पीएम मोदी के दौरे पर प्रशासन सख्त — छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर दो घंटे के लिए शराब बिक्री पर पूरी तरह रोक!

सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी हुआ आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

CG ALERT: पीएम मोदी के दौरे पर प्रशासन सख्त — छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर दो घंटे के लिए शराब बिक्री पर पूरी तरह रोक!

— सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी हुआ आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (1 नवम्बर 2025) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवा रायपुर (अटल नगर) स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में प्रस्तावित आगमन को देखते हुए राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

इसी कड़ी में महासमुंद जिला प्रशासन ने शराब दुकानों के संचालन पर दो घंटे की अस्थायी रोक लगाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24(1) के तहत लोकहित में जारी किया गया है।


1 नवम्बर को शाम 5 से 7 बजे तक ‘ड्राई आवर’ घोषित

जारी आदेश के अनुसार, 1 नवम्बर 2025 को शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक जिले की हाईवे से सटी सभी प्रमुख देशी और विदेशी मदिरा दुकानों में शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
यह आदेश इन प्रमुख दुकानों पर लागू होगा 👇

  • कम्पोजिट देशी मदिरा दुकान घोड़ारी

  • कम्पोजिट देशी मदिरा दुकान तुमगांव

  • कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान पटेवा-जोगीडीपा

  • देशी/विदेशी मदिरा दुकान झलप

  • देशी/विदेशी मदिरा दुकान पिथौरा

  • देशी/विदेशी मदिरा दुकान सरायपाली

आदेश का उल्लंघन करने पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


उड़नदस्ते और निरीक्षण टीमें तैनात

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी और उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। ये टीमें प्रतिबंधित अवधि में क्षेत्रीय निरीक्षण करेंगी और सुनिश्चित करेंगी कि किसी भी दुकान से शराब की बिक्री या परिवहन न हो।

प्रशासन ने व्यापारियों, होटल संचालकों और नागरिकों से अपील की है कि वे आदेश का पालन करें ताकि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।


ऐतिहासिक अवसर पर सख्त प्रबंध

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन सहित अनेक केंद्रीय व राज्य मंत्रीजनप्रतिनिधि और हजारों नागरिक शामिल होंगे।
कार्यक्रम को देखते हुए राज्य प्रशासन ने राजधानी और आसपास के जिलों में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड में रहने के निर्देश जारी किए हैं।

Related Articles

Back to top button