निमाया फाउंडेशन और नवीन जिन्दल फाउंडेशन मिलकर क्षेत्र की महिलाओं को एआई की ट्रेनिंग देंगे : नवीन जिन्दल

निमाया फाउंडेशन और नवीन जिन्दल फाउंडेशन मिलकर क्षेत्र की महिलाओं को एआई की ट्रेनिंग देंगे : नवीन जिन्दल
महिलाओं में कार्य करने की क्षमता एआई से भी तेज होती है: नव्या नवेली नंदा
कुरुक्षेत्र: 17 नवंबर। नवीन जिन्दल फाउंडेशन की ओर से सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम गर्ल्स कॉलेज लोहार माजरा में स्किल ट्रेनिंग के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें निमाया फाउंडेशन और नवीन जिन्दल फाउंडेशन ने “जेन एआई रेडी नारी” नाम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कोर्स की लांचिंग की। इस कार्यक्रम में प्रख्यात अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की । इस कार्यक्रम में की अध्यक्षता जयराम संस्था के अध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने की। सांसद नवीन जिंदल इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे। निमाया फाउंडेशन और नवीन जिन्दल फाउंडेशन मिलकर इस कार्यक्रम को संचालित करेंगे।
नव्या नवेली नंदा ने कहा कि महिलाओं में कार्य करने की क्षमता एआई से भी तेज होती है। केवल इसे पहचान कर दिशा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दुनिया की बेस्ट सीईओ मां होती है। जो अपनी संतान को खाना, जीना, बोलना हर तरह की ट्रेनिंग देती है। नंदा ने कहा कि एआई में फीलिंग नहीं। लेकिन महिलाएं किसी भी बात को अच्छी तरह से महसूस कर सकती हैं। महिलाएं सिर्फ सिलाई बुनाई और रसोई के लिए नहीं, बल्कि महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। नव्या नंदा ने कहा कि उनकी फाउंडेशन निमाया नवीन जिंदल फाउंडेशन के साथ मिलकर 50 हजार महिलाओं को प्रोजेक्ट से जोड़कर प्रशिक्षण देगी।
छात्राओं को संबोधित करते हुए सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि एआई उज्जवल भविष्य की बुनियाद है। इसे अपनाना समय की जरूरत है। एआई में निपुण युवा ही प्रतिस्पर्धा के दौर में मैदान में टिक पाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी से उन्होंने स्किल ट्रेनिंग को लेकर बातचीत की है, जिसमें उन्होंने आग्रह किया है कि पीएम सेतु योजना के तहत प्रदेश सभी आईटीआई को 200 करोड़ की लागत से आधुनिक तरीके से तैयार किया जाए।
कार्यक्रम के अध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि बच्चियों के अधिकारों को लेकर उनके मन में शुरू से दर्द था। जब उन्होंने अपने आसपास के लोगों से सलाह की तो निष्कर्ष निकलकर सामने आया कि जो बेटी शिक्षित होगी। वही अपने अधिकारों और अच्छे बुरे के फर्क को समझ पाएगी। इसके बाद उन्होंने लगभग आठ शिक्षण संस्थानों की स्थापना की। जिनमें हजारों बेटियां शिक्षित होकर स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन को भी सुधार रही हैं। उन्होंने सांसद जिंदल को आश्वासन दिया कि जयराम संस्थान नवीन जिन्दल फाउंडेशन के साथ हर कदम मिलाकर चलने को तैयार है।
इसके बाद सांसद नवीन जिंदल ने कॉन्फ्रेंस हॉल में “जेन आई रेडी नारी” नई प्रोग्राम के प्रशिक्षण के पहले बैच की शुरुआत की। इस दौरान छात्राओं ने उपस्थित एक्सपर्ट से संबंधित विषय पर सवाल जवाब भी किया। सांसद नवीन जिंदल ने बताया कि उनकी फाऊंडेशन एआई मित्र के रूप में महिलाओं को प्रशिक्षण देगी। जिसमें चैट बॉट बनाना तक सिखाया जाएगा। कॉलेज की ओर से सांसद को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद सांसद नवीन जिंदल ने कॉन्फ्रेंस हॉल में “जेन आई रेडी नारी” नई प्रोग्राम के प्रशिक्षण के पहले बैच की शुरुआत की। इस दौरान छात्राओं ने उपस्थित एक्सपर्ट से संबंधित विषय पर सवाल जवाब भी किया। सांसद नवीन जिंदल ने बताया कि उनकी फाऊंडेशन एआई मित्र के रूप में महिलाओं को प्रशिक्षण देगी। जिसमें चैट बॉट बनाना तक सिखाया जाएगा। कॉलेज की ओर से मुख्यअतिथि और सांसद नवीन जिन्दल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसएन गुप्ता, दिनेश जिंदल, प्रिंसिपल डॉ. सुदेश रावल, अंजू अग्रवाल, मनप्रीत कौर, संदीप अहलावत डायरेक्टर, नवीन जिन्दल फाउंडेशन से मनीष मिश्रा, कर्नल अरुण चंदेल, एस्कॉर्ट कुबोटा से कुमार अमन, राजेश सिंगला, सरपंच रामकिशन, टेकचंद और विनोद गर्ग आदि मौजूद रहे।


