
धमतरी। शहर के शांत दिखने वाले इलाके में ओवरब्रिज के नीचे चल रहा था पैसों का खेल… लेकिन यह खेल ज्यादा देर तक छुप नहीं सका। थाना अर्जुनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सटोरिए को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सांकरा ओवर ब्रिज के नीचे, अर्जुनी क्षेत्र में एक व्यक्ति सट्टा-पट्टी नामक जुआ खिला रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी को रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सट्टा-पट्टी, एक डॉट पेन और नगद 3,110 रुपये जब्त किए गए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 22/26 धारा 6(क) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश सोनवानी (उम्र 34 वर्ष), निवासी सांकरा, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी के रूप में हुई है।
पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके


