CGPSC Exam Alert: कल 22 फरवरी को राज्य सेवा परीक्षा, 9:45 के बाद बंद होगा गेट… भूल की तो छूट जाएगा मौका!
265 पदों के लिए होगी भर्ती, सख्त सुरक्षा इंतजाम—एग्जाम से पहले जरूर पढ़ लें ये जरूरी निर्देश

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले हजारों अभ्यर्थियों के लिए कल, 22 फरवरी (रविवार) का दिन बेहद अहम है। Chhattisgarh Public Service Commission (CGPSC) की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन प्रदेश के सभी 33 जिलों में किया जाएगा। इस परीक्षा के जरिए कुल 265 पदों पर भर्ती की जानी है।
📝 दो पालियों में होगी परीक्षा
-
पहली पाली (सामान्य अध्ययन): सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
-
दूसरी पाली (एप्टीट्यूड टेस्ट): दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
ध्यान रखें—
-
प्रथम पाली के लिए सुबह 9:45 बजे
-
द्वितीय पाली के लिए दोपहर 2:45 बजे
के बाद परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।
⏰ समय से पहले पहुंचना अनिवार्य
आयोग ने निर्देश दिया है कि सभी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पहले पहुंचें। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
🔍 सख्त जांच और फ्रिस्किंग
परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले हर अभ्यर्थी की मैनुअल और मेटल डिटेक्टर से जांच होगी।
-
महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला पुलिस कर्मियों द्वारा
-
पुरुष अभ्यर्थियों की तलाशी पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा
अनुचित साधनों के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
🚫 इन चीजों की नहीं होगी अनुमति
-
किसी भी प्रकार की घड़ी (मैकेनिकल या स्मार्ट वॉच)
-
मोटे सोल या हाई हील वाले जूते
-
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
अभ्यर्थी केवल पतले सोल वाली चप्पल या स्लीपर पहनकर ही प्रवेश कर सकेंगे।
📌 महत्वपूर्ण जानकारी
-
प्रवेश पत्र 10 फरवरी 2026 को जारी किए जा चुके हैं।
-
परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी (चिकित्सा आपात स्थिति को छोड़कर)।
-
नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।