मंत्रालय में बड़ा फेरबदल! सौरभ श्रीवास्तव बने CM के OSD, एक और अफसर को मिला अहम अतिरिक्त प्रभार
10 फरवरी के आदेश के बाद फिर बदली जिम्मेदारी… शासन के भीतर क्या चल रहा है?

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव करते हुए दो अधिकारियों की नई नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के बाद मंत्रालय में हलचल तेज हो गई है।
राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी (Officer on Special Duty) नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यालय में यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है, क्योंकि ओएसडी की भूमिका सीधे तौर पर नीतिगत समन्वय और प्रशासनिक फैसलों से जुड़ी होती है।
वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) अधिकारी पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार के रूप में नगरीय प्रशासन संचालनालय में अपर संचालक नियुक्त किया गया है।
🔄 10 फरवरी को ही बदली थी जिम्मेदारी
गौरतलब है कि 10 फरवरी को ही पुलक भट्टाचार्य को अपर संचालक के पद से मुक्त कर मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में उप सचिव और आईगाट मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के समन्वयक के रूप में पदस्थ किया गया था।
अब नए आदेश के साथ उन्हें फिर से अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि शासन स्तर पर कार्यों के पुनर्संयोजन की प्रक्रिया जारी है।


