छत्तीसगढ़

रांची से रायपुर आ रही बस में भड़की भीषण आग! कुछ ही मिनटों में धू-धू कर जली, यात्रियों की जान बाल-बाल बची

Ranchi से Raipur जा रही Shivnath Bus में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया।


Jashpur News: झारखंड के Ranchi से छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के लिए जा रही एक यात्री बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा उस समय हुआ जब Shivnath Bus रांची के Khadgarha Bus Stand से रवाना होने के बाद Namkum Ring Road क्षेत्र में पहुंची थी।

शॉर्ट सर्किट से भड़की आग

बताया जा रहा है कि बस में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में बस से भीषण लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा।

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बस में आग लगने की जानकारी मिलते ही चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया और सभी यात्रियों को जल्दी-जल्दी बस से नीचे उतार दिया। चालक की समय रहते की गई कार्रवाई के कारण बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए और बड़ा हादसा टल गया।

यात्रियों का सामान जलकर राख

हालांकि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बस जलकर खाक हो गई। बस में रखा यात्रियों का सामान भी आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया

दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को जान का नुकसान नहीं हुआ

 

Related Articles

Back to top button