देश

CM विजय को PM मोदी का बड़ा संदेश! शपथ लेते ही दिल्ली से आया ऐसा बयान, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

प्रधानमंत्री मोदी बोले- केंद्र और तमिलनाडु सरकार मिलकर करेंगे काम, विजय को मिली देश-विदेश से बधाइयां

चेन्नई: तमिलनाडु में ‘विजय युग’ की शुरुआत होते ही देश की राजनीति में नए समीकरण बनने के संकेत मिलने लगे हैं। अभिनेता से मुख्यमंत्री बने सी जोसेफ विजय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास अंदाज में बधाई दी है। पीएम मोदी का यह संदेश अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख विजय ने आज सुबह 10 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ पार्टी के नौ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर विजय को शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने लिखा, “थिरु सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई। उनके आगे के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। केंद्र सरकार लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी।”

प्रधानमंत्री के इस बयान को सिर्फ औपचारिक बधाई नहीं, बल्कि एक बड़े राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि तमिलनाडु की राजनीति लंबे समय से केंद्र बनाम राज्य के टकराव के लिए जानी जाती रही है। ऐसे में मोदी का “मिलकर काम करने” वाला संदेश कई सवाल खड़े कर रहा है।

विजय को सिर्फ दिल्ली से ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों और विदेशों से भी शुभकामनाएं मिल रही हैं। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण ने भी विजय को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई सरकार पारदर्शी और प्रगतिशील शासन देगी।

पवन कल्याण ने एक्स पर लिखा कि वह चाहते हैं कि विजय सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरे और तमिलनाडु को विकास और खुशहाली की नई ऊंचाइयों तक ले जाए।

वहीं श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने भी विजय को बधाई संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और श्रीलंका के रिश्ते इतिहास, संस्कृति और लोगों के गहरे जुड़ाव से बने हैं। उन्होंने भारत-श्रीलंका साझेदारी को और मजबूत करने की उम्मीद जताई।

श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि आने वाला समय आर्थिक अवसरों और मजबूत रिश्तों का होगा और वह तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर आगे बढ़ने को लेकर उत्साहित हैं।

तमिलनाडु में विजय सरकार बनने के बाद अब हर कोई यह जानना चाहता है कि क्या यह नई सरकार राज्य और केंद्र के रिश्तों में नया अध्याय लिखेगी? क्योंकि जिस तरह से देश और विदेश से लगातार समर्थन और शुभकामनाएं मिल रही हैं, उससे साफ है कि विजय अब सिर्फ फिल्मी सुपरस्टार नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति का बड़ा चेहरा बनते जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button