Parliament Budget Session: आज से संसद में होगा बजट सत्र का आगाज, कल सीतारमण करेंगी अंतरिम बजट पेश
दिल्ली। आज यानि 31 जनवरी से संसद सत्र शुरू होने जा रहा है। मोदी सरकार का ये अंतरिम बजट होगी क्योंकि इसके बाद लोकसभा चुनाव होना है। आज सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। इसके बाद सत्र का आगाज होगा। बता दें ये बजट सत्र 9 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद कल 1 फरवरी को अनुपूरक बजट पटल पर रखा जाएगा। फिलहाल अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। इसके बाद लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार कार्यभार संभालने के बाद पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।
सदन में कल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को पेश करेंगी। वह लगातार छठी बार आम बजट पेश करने वाली हैं। 1 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल लोकसभा चुनाव होना हैं। ऐसे में 1 फरवरी 2024 को पेश होने वाला बजट काफी महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि इस बजट में जनता को कई बड़ी सौगात मिलने जा रही है। माना जा रहा है कि जनता को लुभाने के लिए सरकार कई बड़े फैसले इस सत्र में ले सकती है।


