छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति मुर्मु के जन्मदिन पर CM साय का भावुक संदेश, कही ऐसी बात जिसने सबका ध्यान खींचा

देशभर से मिल रहीं शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री मोदी ने भी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना

रायपुर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की है।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का सरल, संवेदनशील और प्रेरणादायी व्यक्तित्व देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ से राष्ट्रपति के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी और मंगलमय जीवन की कामना की।

राष्ट्रपति मुर्मु के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में राष्ट्रपति की जीवन यात्रा को साहस, सादगी, विनम्रता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक राष्ट्रपति मुर्मु ने राष्ट्र की उत्कृष्ट सेवा की है। विशेष रूप से वंचित और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के उत्थान के लिए उनका योगदान प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने भारत के विकास के प्रति राष्ट्रपति की प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में राष्ट्रपति के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि वह ओडिशा में आयोजित कार्यक्रम में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं और अपने संघर्ष, सादगी तथा जनसेवा की बदौलत करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनी हुई हैं। उनके जन्मदिन पर राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

राष्ट्रपति के जन्मदिन के अवसर पर आए इन संदेशों ने एक बार फिर उनके नेतृत्व, विनम्रता और जनसेवा के प्रति समर्पण को राष्ट्रीय चर्चा का विषय बना दिया है।

Related Articles

Back to top button