छत्तीसगढ़ नहीं लौटेंगे IAS अभिषेक शर्मा! केंद्र ने लिया बड़ा फैसला, एक साल और बढ़ी जम्मू-कश्मीर में तैनाती
2018 बैच के आईएएस अधिकारी की इंटर-कैडर प्रतिनियुक्ति 2027 तक बढ़ाई गई, केंद्रीय कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर, 28 जून 2026। छत्तीसगढ़ कैडर के 2018 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक शर्मा की इंटर-कैडर प्रतिनियुक्ति को केंद्र सरकार ने एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। केंद्रीय लोक कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उनकी जम्मू-कश्मीर (एजीएमयूटी) कैडर में प्रतिनियुक्ति 8 जुलाई 2026 से बढ़ाकर जुलाई 2027 तक कर दी गई है।
केंद्रीय कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ सरकार को भी भेज दी है। अभिषेक शर्मा मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं और जुलाई 2021 से इंटर-कैडर प्रतिनियुक्ति पर वहां सेवाएं दे रहे हैं। प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ने के बाद अब वह एक वर्ष और जम्मू-कश्मीर में अपनी सेवाएं देंगे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ कैडर के एक अन्य आईएएस अधिकारी शिव अनंत तायल भी जम्मू-कश्मीर से संबंधित प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। वर्तमान में वह केंद्रीय कैबिनेट सचिवालय में पदस्थ हैं।
केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अभिषेक शर्मा की छत्तीसगढ़ वापसी फिलहाल एक वर्ष के लिए टल गई है।
