छत्तीसगढ़

CM साय ने खास अंदाज़ में दी डिप्टी CM विजय शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं, X पर लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

बाबा भोरमदेव से उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना, जन्मदिन पर विजय शर्मा ने खेड़ापति हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घ और सफल जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावनात्मक संदेश साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा, “कैबिनेट के मेरे ऊर्जावान साथी एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा भोरमदेव से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें। आप इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ जनसेवा एवं प्रदेश के विकास में निरंतर अपना अमूल्य योगदान देते रहें।”

वहीं, अपने जन्मदिन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा स्थित सिद्धपीठ श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए ईश्वर का आशीर्वाद लिया।

विजय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उन्होंने जन्मदिन के शुभ अवसर पर भगवान के चरणों में नमन कर कवर्धा सहित पूरे छत्तीसगढ़ की खुशहाली, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

उपमुख्यमंत्री के जन्मदिन पर राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Back to top button