छत्तीसगढ़

रायपुर में 8 अगस्त से शुरू होगा ‘तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026’, देशभक्ति के रंग में सजेगा शहर; हर उम्र के प्रतिभागियों को मिलेगा मंच

गायन, नृत्य, फैंसी ड्रेस, पेंटिंग, कविता और बैंड प्रस्तुति समेत कई प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र मिलेगा।

 

रायपुर।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर में ‘तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 8 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक रायपुर नगर पालिक निगम, कला केंद्र एवं रायपुर डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट संस्कृति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार, यह महोत्सव देशभक्ति, नारी शक्ति, स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और महापौर मीनल चौबे द्वारा घोषित ‘अपराजिता महिला आत्मरक्षा अभियान’ की भावना को समर्पित रहेगा।

हर उम्र के लोगों को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका

संस्कृति विभाग के अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य रायपुर और आसपास के क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता में आयु की कोई सीमा नहीं रखी गई है। विद्यार्थी, गृहिणी, युवा, वरिष्ठ नागरिक, पेशेवर कलाकार और कला प्रेमी सभी इसमें भाग ले सकते हैं।

इन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

‘तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026’ के तहत कई सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं—

  • एकल एवं समूह गायन
  • एकल एवं समूह नृत्य
  • फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
  • चित्रकला
  • कविता पाठ (ओपन माइक)
  • वाद्य संगीत
  • बैंड प्रस्तुति

सभी प्रस्तुतियां देशभक्ति, भक्ति, शास्त्रीय और अर्धशास्त्रीय विषयों पर आधारित होंगी।

ऑडिशन और ग्रैंड फिनाले

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता के ऑडिशन 10 और 11 अगस्त 2026 को टाउन हॉल, घड़ी चौक, रायपुर में आयोजित किए जाएंगे।

चयनित प्रतिभागियों को 14 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले भव्य ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में महापौर मीनल चौबे, विशिष्ट अतिथि और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहेंगे।

पुरस्कार और पंजीयन शुल्क

सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा, जबकि विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार और प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

पंजीयन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है—

  • एकल: ₹249
  • युगल: ₹349
  • समूह (6 सदस्यों तक): ₹599
  • अतिरिक्त सदस्य: ₹99 प्रति व्यक्ति

पंजीयन और अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी 9109029034 और 9669039034 पर संपर्क कर सकते हैं। व्हाट्सएप के माध्यम से भी 9109029034 पर पंजीयन संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button