गरियाबंद. अमलीपदर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या कर दी है. मृतक ग्रामीण रामदेव खरीपथरा गांव का रहने वाला था. शनिवार को नक्सली रामदेव को गांव से 5 किलोमीटर दूर जंगल में ले गए थे. जहां नक्सलियों ने रस्सी से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. हत्या करने के बाद नक्सलियों ने रामदेव के शव को गांव के बाहर सड़क पर फेंक दिया. उदंती एरिया कमेटी ने पर्चा फेंककर इस वारदात का जिम्मा लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
Related Articles
दुर्ग:महादेव सट्टा एप मामले में आरोपी का भाई गिरफ्तार, थार में बैठकर बेच रहा था चिट्टा…
July 29, 2025
CG BREAKING : मंत्रालय और पीएचक्यू की सुरक्षा में तैनात जवान ने सुबह-सुबह की अंधाधुंध फायरिंग, एसएसपी बोले- तमाम पहलुओं पर की जा रही जांच…
April 9, 2024
