गरियाबंद. अमलीपदर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या कर दी है. मृतक ग्रामीण रामदेव खरीपथरा गांव का रहने वाला था. शनिवार को नक्सली रामदेव को गांव से 5 किलोमीटर दूर जंगल में ले गए थे. जहां नक्सलियों ने रस्सी से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. हत्या करने के बाद नक्सलियों ने रामदेव के शव को गांव के बाहर सड़क पर फेंक दिया. उदंती एरिया कमेटी ने पर्चा फेंककर इस वारदात का जिम्मा लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
Related Articles
ED की कार्रवाई पर सवाल: हाईकोर्ट में ईडी के खिलाफ 5 लोगों ने लगाई याचिका, पूछताछ के तौर-तरीके को बताया गलत, जानिए कब होगी सुनवाई…
April 16, 2023
बृजमोहन ने दी अपने विभागों के 3 माह की प्रोग्रेस रिपोर्ट : पांच साल बाद फिर से लौटी राजिम कुंभ की भव्यता, विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में 4200 से अधिक रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती
March 13, 2024
