छत्तीसगढ़

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिली बड़ी उपलब्धि, ‘A’ ग्रेड से बढ़ा संस्थान का गौरव… राज्यपाल से मिले कुलपति

ICAR के राष्ट्रीय कृषि शिक्षा अधिमान्यता बोर्ड ने दिया ‘A’ ग्रेड, विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों और शिक्षण कार्यक्रमों को भी मिली मान्यता

रायपुर, 10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के कृषि शिक्षा क्षेत्र से बड़ी और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGAU), रायपुर को ‘A’ ग्रेड प्रदान किया गया है। यह अधिमान्यता भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय कृषि शिक्षा अधिमान्यता बोर्ड द्वारा दी गई है।

इस उपलब्धि की जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने गुरुवार को राज्यपाल रमेन डेका से लोक भवन में हुई सौजन्य भेंट के दौरान दी।

विश्वविद्यालय के साथ महाविद्यालयों को भी मिली अधिमान्यता

कुलपति डॉ. चंदेल ने राज्यपाल को बताया कि विश्वविद्यालय को ‘A’ ग्रेड मिलने के साथ ही इसके अंतर्गत संचालित विभिन्न महाविद्यालयों और शिक्षण कार्यक्रमों को भी अधिमान्यता प्रदान की गई है।

यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और कृषि शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को ‘A’ ग्रेड मिलने पर राज्यपाल रमेन डेका ने कुलपति और विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरव का विषय बताया।

Related Articles

Back to top button